Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पेयजल किल्लत के विरोध में प्रदर्शन

हल्द्वानी।राजपुरा पड़ाव क्षेत्र में पानी की किल्लत के विरोध में कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। श्री साहू ने कहा कि राजपुरा पड़ाव में गरीब वर्ग के लोग निवास करते हैं। यहां बगैर मोटर के पानी नहीं आता है जबकि दो-दो ट्यूवेल राजपुरा में हैं फिर भी क्षेत्रवासी पानी के लिए परेशान हैं। अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई कि राजपुरा पड़ाव में तत्काल पेयजल लाइन बिछाने व समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं होने पर विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में हृदयेश कुमार,अलका आर्या, राजेंद्र सिंह, एन शर्मा, सचिन राठौर, विशाल भारती, हरीश आर्या, अनीस, पंकज कश्यप, किरन माहेश्वरी, चम्पा सक्सेना, अंजू गुप्ता, नीलम वर्मा, शारदा देवी, सत्यदेव वर्मा, सरोजनी देवी, नीलम वर्मा, वीर सिंह यादव, प्रेमा सागर, सोन ू देवी,राजमाला, ममता कुमारी, जेशना देवी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *