Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक सहित तस्कर दबोचा

सितारगंज।अवैध स्मैक सहित तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा है। रविवार की देर सायं पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि स्मैक तस्कर क्षेत्र में आ रहा है। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाकर स्मैक तस्कर ग्राम बिथा अकबर निवासी इरशादपुत्र रिफाकत को ग्राम नगटपुरा चैराहे के समीप रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पुलिस ने 9.7 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस को कई बार शिकायतें मिल रही थी। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई शंकर सिंह रावत, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, कमल नाथ आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *