February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किशोर से कुकर्म करने वाले दो नाबालिग गिरफ्तार

काशीपुर। खेत में चारा लेने गए किशोर के साथ दो लड़कों ने बारी-बारी से कुकर्म किया। इस दौरान मुंह खोलने पर उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच कर पूछताछ के बाद आज ने कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया। दोनों आरोपी नाबालिग बताए गए। गौरतलब है कि गत 13 मई को ग्राम गोपीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अपराहन चारा लेने गए उसके नाबालिग पुत्र के साथ गांव के ही दो लड़कों ने बारी-बारी से कुकर्म किया। घटना के वक्त आरोपियों ने वीडियो भी बनाई। आरोप है कि पीड़ित युवक को आरोपियों द्वारा धमकाया गया कि यदि उसने मुंह खोला तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन वह लगातार गच्चा देते रहे। घटना के 4 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को क्षेत्र से दबोच कर उन्हें रुद्रपुर की अदालत में पेश करने के बाद बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *