Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पति से तंग महिला ने गटका विषाक्त

काशीपुर। शराबी पति द्वारा आए दिन मारपीट करने से तंग पत्नी ने सुबह आत्महत्या की नियत से जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गौशाला निवासी प्रेम सागर अपनी पत्नी पूजा की शराब के नशे में धुत होकर अक्सर पिटाई करता है। बताया गया कि गत रात्रि वह शराब के नशे में धुत घर पहुंचा और मामूली बात पर पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए भारी वस्तु से प्रहार कर उसका सिर फाड़ दिया। मां ने जब इसका विरोध किया तो शराबी ने अपनी मां से भी मार पिटाई की। पति की रोज-रोज की आदतों से तंग विवाहिता ने इसी को लेकर आज सुबह विषाक्त निगल लिया। परिजनों ने बताया कि इस मामले को लेकर वह लोग प्रतापपुर चैकी भी गए लेकिन पुलिस ने सुनवाई करने की बजाय उन्हें दुत्कार कर भगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *