Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डॉ गर्ग को उत्तराखंड रत्न सम्मान से नवाजा

देहरादून में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गर्ग सहित 12 हस्तियों को किया सम्मानित
रूद्रपुर। गत दिवस देहरादून स्थित उत्तरांचल कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंस परिसर में ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल संस्था के 40वां सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्यपाल बेबी रानी मोर्या ने प्रकाश नेत्र चिकित्सालय रूद्रपुर के नेत्र चिकित्सक डॉक्टर अनुराग गर्ग को शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए उत्तराखंड रत्न सम्मान से सम्मानित किया। डॉक्टर अनुराग गर्ग एवं उनके अस्पताल प्रकाश नेत्र चिकित्सालय का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण समाज में अतुलनीय एवं सर्वश्रेष्ठ कार्य है। राज्यपाल बेबीरानी ने रूद्रपुर के डॉ. गर्ग एवं प्रमुख उद्योगपति अरूण अग्रवाल सहित डा. हेमचन्द्र, एम्स ऋषिकेश के निदेशक डॉ. रविकान्त, गुरूदेव सिंह वार्णेय, डॉ. बलवन्त सिंह रावत, अग्रिम रस्तोगी, आशीष अग्रवाल, सचिन जैन, धीरेन्द्र सिंह पंवार, डॉ. विजय सिंह, सौरभ रोशन बंसल, मोहम्मद शावेज, संगीता ढौंडियाल को उत्तराखण्ड रत्न से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विशेष सहयोग एवं सकारात्मक विचारों से समाज में रचनात्मक संदेश जाता है। लिहाजा सभी लोगों को सामाजिक दायित्व बोध के तहत इसके नवनिर्माण के लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। ऑल इंडिया कांफ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल संस्था के चेयरमैन पूर्व जज न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने बताया कि यह सम्मान चिकित्सा, शिक्षा, कानून व्यवस्था, समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले देश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। मौके पर छत्तीसगढ़ के पूर्व गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल केएम सेठ, संस्था के उपाध्यक्ष एस फारूखी, संयोजक पीएन शर्मा, केपी शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *