Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला

सितारगंज। घर से हल्द्वानी जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 4 निवासी मोहम्मद शोएब मलिक पुत्र सलीम मलिक सुबह करीब 10 बजे घर से हल्द्वानी अस्पताल में अपने पिता का चश्मा लेने के लिए गया था। सिडकुल में एएनजी कंपनी के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सर पर लगा हेलमेट भी टूट गया। और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के राहगीरों ने तुरंत ही सोएब को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली। और परिजनों को हादसे से अवगत कराया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। और पिता भी बीमार रहते हैं। परिवार के एकमात्र सहारे के दुनिया छोड़ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एसआई शंकर सिंह रावत ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *