चोरी की स्कूटी के साथ चार छात्र दबोचे
काशीपुर। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की स्कूटी के साथ चार ऐसे युवकों को धर दबोचा जो अपने शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पकड़े ेगये चारों युवक संभ्रांत परिवार के बताए जा रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग रामनगर रोड स्थित जिंदल के बाग में बैठकर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों युवकों को धर दबोचा। पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम पता चामुंडा विहार कॉलोनी निवासी शुभम शर्मा पुत्र बृजेश शर्मा, शुभम कश्यप पुत्र पवन कश्यप, कुमाऊनी कॉलोनी निवासी दीपक कडकोटी पुत्र गिरीश कडकोटी व यही के रवि विश्वकर्मा पुत्र खीमराम विश्वकर्मा बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर चारों ने बताया कि उन्होंने गत 7मई को स्कूटी संख्या यूके 18ध्5193 चोरी की। स्कूटी चोरी की रपट कुमाऊं कॉलोनी निवासी कुमारी रजनी पुत्री मोहन सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी। पुलिस ने बताया कि चोरी की स्कूटी के साथ पकड़े गए चारों अभियुत्तफ डिग्री कॉलेज के छात्र हैं और महंगे शौक पूरा करने के लिए वह चोरी जैसी संगीन वारदात को अंजाम देते हैं।
