Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक लाख की अफीम के साथ तस्कर दबोचा

रूद्रपुर। गतरात्रि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रीत विहार बारादरी रोड पर एक तस्कर को करीब 1 लाख रूपए कीमत की अफीम के साथ उस समय दबोच लिया जब वह उत्तर प्रदेश से अफीम लेकर यहां सीर गौटिया में आपूर्ति करने जा रहा था। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि गतरात्रि उनकी अगुवाई में एसआई मंजू पंवार, कां. राजेंद्र जोशी, नवीन भट्ट व खजान शर्मा प्रीत विहार रोड पर गश्त पर थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध रूप से आता दिखायी दिया। जब उसे रूकने को कहा तो वह मौके से भागने लगा जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पता ग्राम गोदी रम्पुरा थाना खजूरिया रामपुर निवासी मो. शाहिद पुत्र हाजी अहमद नूर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.185किलो- अफीम बरामद हुई। जब उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यह अफीम रामपुर से लाया है और यहां मोहल्ला सीरगौटिया निवासी एक व्यक्ति को देने जा रहा है। पुलिस ने बरामद अफीम की कीमत करीब 1 लाख रूपए बतायी है। पुलिस ने अफीम कब्जे में लेकर शाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *