Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सोना मेडिसिटी कार्डियक केयर सेंटर का शुभारम्भ

रूद्रपुर। द मेडिसिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में आधुनिक सुविधाओं से लैस द सोना मेडिसिटी कार्डियक केयर सेंटर का शुभारम्भ हुआ। जिसका उदघाटन मेदांता हास्पिटल गुड़गांव के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ- प्रवीण चन्द्रा एवं नेस्ले कम्पनी के प्लांट हेड एलेक्स ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान डॉ- चन्द्रा ने विशेष कार्डियक ओपीडी देखी। अस्पताल के एमडी डॉ. दीपक छाबड़ा ने बताया कि कार्डियक केयर सेंटर खुलने से आसपास के लोगों को हृदय संबंधी इलाज के लिए महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा और किफायती दरों पर हृदय संबंधी इलाज व मेडिसिटी हास्पिटल रूद्रपुर में होगा। अस्पताल के डायरेक्टर राहुल चंद ने बताया कि मेदांता हास्पिटल गुड़गांव के सहयोग से हृदय संबंधी मरीजों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध करायी जायेंगी। इस दौरान रोहिताश बत्रा, डॉ. अंजू छाबड़ा, डॉ. योगेंद्र सिंह भाकुनी, डॉ. आरएस सोलंकी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *