Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध हथियारों के जखीरे समेत एक गिरफ्तार

नानकमत्ता। पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी पीलीभीत से वांछित चल रहा था। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। एसएपी के आदेश पर सीओ कमला बिष्ट व थानाध्यक्ष नरेश पाल के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाउली साहिब से बैराज जाने वाली सड़क से कल्याणपुर नानकमत्ता व मूल बजारा घाट बहला थाना हजारा पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी मंजीत सिंह पुत्र टहल सिंह को वाहन संख्या यूए- 07ध्9488 के साथ धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, 12बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 12बोर की एक बंदूक, एक कारतूस व 6 12बोर के जिंदा कारतूस बरामद किये गये। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना हजारा पीलीभीत से भी वांछित चल रहा था। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गयी है। पुलिस टीम में एसआई सुरेंद्र प्रताप बिष्ट, ललित चैधरी,कां- मोहित वर्मा, ललित नेगी, रविन्द्र बर्मन, विनोद कुमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *