Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत,पति और बच्चा घायल

रूद्रपुर। गतरात्रि विवाह समारोह में शामिल होने के पश्चात बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे परिजनों को अज्ञात ट्रक चालक ने इंदिरा चैक के समीप टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पति व बच्चे कोे गंभीर चोटें आ गयीं जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला भदईपुरा निवासी महेंद्रपाल शर्मा अपनी पत्नी पूनम, तीन पुत्र आदित्य, रितिक व रमन के साथ विवाह समारोह में शामिल होने गया था। जब वह वापस आ रहा था तो इंदिरा चैक पर विपरीत दिशा से आते ट्रक चालक ने बाइक को ेटक्कर मार दी जिससे पूनम को गंभीर चोटें आ गयीं जबकि महेंद्र व उसके तीन पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गये। ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। आसपास खड़े लोगों ने सभी घायलों कोे उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित किया जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पति महेंद्र व पुत्र की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। दो अन्य पुत्र आदित्य व रितिक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली औेर मृतका के शव को कब्जे में लेेकर पंचनामा भरकर प ोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओरे से मामले की तहरीर नहीं दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *