Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अलग अलग हादसों में महिला और मासूम की मौत

रूद्रपुर/काशीपुर। आज प्रातः बिलासपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गयी। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाोषित किया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पायी है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। जानकारी के अनुसार गतरात्रि करीब 8बजे बिलासपुर मार्ग पर लोगों ने सड़क किनारे एक महिला को खून से लथपथ देखा। कुछ लोगों ने मानवता के नाते समीपवर्ती निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया जिसके पश्चात लोग उसे यहां जिला चिकित्सालय लेकर आये जहां चिकित्सकों नेमहिला को मृत घोषित कर दिया। राहगीरों का कहना था कि महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी और उसके मुंह से झाग भी निकल रही थी। जिला चिकित्सालय द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। घटना के पश्चात उत्तर प्रदेश पुलिसकर्मी भी जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। समाचार लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। काशीपुर- तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने एक बच्चे को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। गत सायं ग्राम कचनार गोसाई निवासी राजेंद्र सिंह का डेढ़ वर्षीय पुत्र युग सागर अपनी मां तथा नानी आदि के साथ आईटीआई थाने के समीप स्थित परचूनी की दुकान के समीप बैठा खेल रहा था इसी दौरान उधर से होकर गुजर रहे एक बाइक चालक ने बच्चे को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार होने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर दबोचते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक मां-बाप का एकलौता था। अचानक घटित घटना को लेकर मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *