Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की कीमत लाखों रूपए बतायी जा रही है। थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने बताया कि नबदिया रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहा एक युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा तो उसके कब्जे से 27-86ग्राम स्मैक बरामद की गयी जिसकी कीमत लाखों रूपए है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम पता पिपलिया पिस्तौला, दहला निवासी गुरमेज सिंह पुत्र गुरमीत सिंह बताया। पुलिस नेउसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़ने वाली टीम में एस आई सुरेंद्र बिष्ट कांस्टेबल ललित चैधरी मोहित वर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *