February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक की टक्कर से टैम्पो सवार महिला व मासूम बालक गंभीर

लालपुर।गत दिवस किच्छा मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से टैम्पो में सवार एक महिला, उसका मासूम पुत्र गंभीर रूप सेस घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया है जहां मासूम घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम महाराजपुर निवासी द्रोण पाल सिंह की पत्नी गीता व साढ़े तीन वर्षीय पुत्र सेवक गत दिवस टैम्पो संख्या यूके-06टीए/4979 में सवार होकर रूद्रपुर से लालपुर आ रहे थे। मार्ग में शीलचन्द्र एण्ड कम्पनी के समीप अज्ञात ट्रक चालक ने टैम्पो को साइड से टक्कर मार दी जिससे टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में गीता व उसका पुत्र सेवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सेवक के दोनों पैर जख्मी हो गये हैं। दोनों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। द्रोण पाल क्षेत्र में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। लालपुर चैकी पुलिस ने टैम्पो को कब्जे में ले लिया है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *