February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने इलाज कराने गये व्यक्ति का घर खंगाला

रूद्रपुर। दिल्ली में इलाज कराने गये व्यक्ति के घर का ताला तोेड़ अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात, हजारों की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मामले की रपट दर्ज करा दी गयी है। फ्रैंड्स इंक्लेव निवासी डॉ. हरिमोहन अग्रवाल पुत्र मदन मोहन ने बताया कि वह फ्रैंड्स कालोनी के निवासी हैैं। अपनी गंभीर बीमारी का उपचार कराने वह दिल्ली के सर गंगाराम हास्पिटल गये जहां 11अप्रैल की प्रातः स्टॉक यूनिट में भर्ती होने के बाद 18अप्रैल को चिकित्सालय से छुट्टी मिली जिसके पश्चात वह गुड़गांव निवासी अपनी पुत्री के यहां रहने चले गये। हरिमोहन ने बताया कि 30अप्रैल की दोपहर उन्हें कालोनी के पड़ोसियों ने जानकारी दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर जब वह यहां पहुंचे और घर का निरीक्षण किया तो पता चला कि अज्ञात चोर घर की अलमारी तोड़कर उसमें से सोने की एक चेन, दो अंगूठी, एक टॉप, चांदी के सिक्के, जेवर, 10हजार की नकदी, 20हजार कीमत की विदेशी करेंसी, दो डेबिट कार्ड, कार व लॉकर की चाबियां चोरी कर ले गये हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *