Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धूमधाम से मना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का जन्म दिन

रूद्रपुर/किच्छा/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का जन्मदिन आज यहां पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ आयोजित कर श्री भट्ट की दीर्घायु की कामना की गयी। साथ ही आगामी 23मई को लोकसभा चुनाव की होने वाली मतगणना में उनके विजयी होने तथा केंद्रीय मंत्रिमण्डल में उन्हें शामिल करने की भी कामना की गयी। इससे पूर्व पं. रमेश चंद शर्मा की अगुवाई में पार्टी कार्यालय परिसर में हवन यज्ञ आयोजित किया गया जिसमें तमाम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आहुतियां डालीं। इस दौरान मेयर रामपाल, भारत भूषण चुघ, ईश्वरी प्रसाद राठौर, चंद्रसेन कोली, ललित मिगलानी, सत्यप्रकाश चैहान, विवेक सक्सेना, अरूणा सिंह, अजय तिवारी, बलदेव छाबड़ा, हिमांशु शुक्ला, राजकुमार कोली, अर्जुन सिंह, चन्द्रपाल कोली, प्रमोद साहनी, बबलू सागर, निमिष शर्मा, महेंद्री शर्मा, ललिता पाठक, दीपक सागर, संजीव चैधरी, किरन विर्क, परवेज खान सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। किच्छा-भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एकत्र हो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्टð के जन्मदिन पर मरीजों में फल वितरित किए इस दौरान सहगल ने भट्टð की लंबी आयु की ईश्वर से कामना की कार्यक्रम के दौरान श्री सहगल ने कहा कि श्री भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। इस मौके पर किशन अवतार ,अतुल त्यागी, दिनेश भाटिया, प्र“लाद खुराना, भूपेंद्र राय, अभिषेक सक्सेना, कमलेन्द्र सेमवाल, राकेश शर्मा, विपिन शर्मा, मुकेश कोली, नितेश बाला, सुरेंद्र चैधरी, गोपाल विश्वास, गोविंद विश्वास आदि उपस्थित थे। वहीं युवा भाजपा नेता अजय तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्टð की लंबी आयु के लिए हवन यज्ञ किया। इस मौके पर राजकुमार ठुकराल, ठाकुर विवेक दीप सिंह, राजीव चैधरी, विवेक सक्सेना, राजीव कुमार, दिनेश मौर्य, अभिनव पाठक, विक्रम विश्नोई सहित अनेक लोग मौजूद थे। हल्द्वानी- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर हल्द्वानी स्थित भाजपा संभाग कार्यालय में पूजा अर्चना व हवन किया गया। इस दौरान श्री भट्ट ने प्रदेश और देश में शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने देश और प्रदेश में भाजपा की रिकार्ड जीत का दावा करते हुए कहा कि देश में मोदी के पक्ष में मोदी नाम का तूफान चल रहा है। पश्चिमी बंगाल में दिए गए प्रधानमंत्री के बयान पर भट्ट ने कहा कि विपक्ष जो आरोप लगा रहा है वह निराधार है। प्रधानमंत्री बिना सोचे समझे कोई बात नहीं करते हैं। अगर उन्होंने कुछ बोला है तो उसमें दम होगा। भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चल रही जुबान जंग पर भट्ट ने कहा कि इस समय लोकसभा चुनाव चल रहा है। चुनाव तक इन्हें जो करना है कर लेने दो। चुनाव के बाद निश्चित तौर पर दोनों पर अनुशासन हीनता की कार्रवाई की जाएगी। पार्टी अनुशासनहीनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *