Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीपीयू ने यूपी के दरोगा का काटा चालान

रुद्रपुर। वाहन चेकिंग के दौरान सीपीयू ने बिना हेलमेट पहने एक बाइक सवार का चालान किया। जिसकी सिफारिश को उत्तर प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे जिनकी सीपीयू से नोंकझोंक हुई जिस पर सीपीयू ने उनका भी बिना हेलमेट पहनने पर चालान कर दिया। यह मामला कोतवाली पहुंचा जहां यूपी के दरोगा ने अपनी गलती स्वीकार की तो मामला शांत हुआ। गत दिवस नैनीताल रोड पर सीपीयूकर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने एक बाइक रोकी जिसपर एक बिना हेलमेट का था। जब सीपीयू ने उसका चालान काटना चाहा तो उसने फोन कर रूद्रविलास चैकी में तैनात एक दरोगा को वहां बुलवा लिया। दरोगा भी बिना हेलमेट बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गये जिस पर सीपीयू ने दोनों का चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *