Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिता पुत्र ने ई रिक्शा चालक को सरेआम पीटा

रूद्रपुर। आज दोपहर अग्रसेन चैक पर मामूली विवाद के चलते स्कूटी सवार पिता पुत्र ने ई रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर आसपास खड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर हमलावर युवक को दबोच लिया जबकि उसका पिता मौके से भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गये युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घायल ई रिक्शा चालक का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी ई रिक्शा चालक सुशील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह आज दोपहर अगसेन चैक के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी स्कूटी पर सवार पिता पुत्र से बहस हो गयी। पिता पुत्र ने उस पर लोहे की राड व कड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर युवक को पूछताछ के लिए हिरासत मे ले लिया। घायल ई रिक्शा चालक की जिला चिकित्सालय में हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *