Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कन्या भ्रुण हत्या रोकने को निकाली जागरूकता रैली

सितारगंज। आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड 5 में भ्रूण हत्या एवं बालक बालिकाओं में भेदभाव के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि वार्ड सभासद रवि रस्तोगी रहे। जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि लड़का- लड़की समाज का अभिन्न अंग हैं। एक- दूसरे के बिना समाज अधूरा है। बेटी घर-आंगन की शोभा होती है। जिस घर में लड़की नहीं होती, उस घर का सामाजिक माहौल अपने आप बिगड़ जाता है। आज कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को रोकने के लिए सरकार प्रशासन द्वारा अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी कुछ लोग चोरी छुपे इस अपराध को कर रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से समाज शर्मसार हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रस्तोगी ने कहा कि बालिका को जन्म लेने से पहले ही गर्भ में मार देने की घटनाएं जागरूकता की कमी के कारण सामने आई है। आज की बालिकाएं आगे चलकर महिलाएं बनेंगी और उनके सामने भी यह समस्या आ सकती है। इसके लिए जरूरी है कि सभी आत्मनिर्भर बनें इसके लिए सिलाई कढ़ाई,बुनाई,ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। बाल विकास सुपरवाइजर पुष्पा विश्व कर्मा ने बाल विवाह रोकने एवं घरेलू हिंसा तथा महिला के अधिकारों की जानकारी दी गई। एवं पोषण को लेकर जागरूक किया उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान रखें महिलाएं पुष्ट रहेंगी तो हमारे बच्चे भी पुष्ट होंगे। इस मौके पर आगनवाड़ी कार्यकर्ती मीना देवी,मुन्नी देवी, धना देवी,विमला, यासमीन,राधिका,गंगा सिंह, हरजिंदर सिंह,मोहन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *