Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाइक चुराकर भाग रहा युवक दबोचा

रूद्रपुर। विगत दिवस घर के आगे खड़ी बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को बाइक स्वामी के साथ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में ले लिया और उससे सघन पूछताछ शुरू कर दी।नारायण कालोनी निवासी आदेश पाल पुत्र नत्थू लाल ने बताया कि गत 26 अप्रैल की रात्रि उसने बाईक संख्या यूके- 06एक्स/7965 को लॉक लगाकर घर के आगे खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वह घ्ज्ञर के बाहर आया तो उसकी बाइक नदारद थी तथा बाइक की खोजबीन शुरू कर दी। आदेश का कहना है कि खोजबीन के दौरान ही उसने फुलसुंगा मार्ग पर बाइक चोरी कर ले जा रहे युवक को धर दबोचा और पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम पता थाना कैंट बरेली निवासी सत्यवीर पुत्र वीरपाल बताया। आदेश का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस को दी और पकड़े गये युवक सत्यवीर को पुलिस के हवाले कर दिया। सत्यवीर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक चोरी करने की बात बतायी जो पकड़ से बाहर हैं। समाचार लिखे जाने तक बाइक व युवक पुलिस के कब्जे में हैं और पुलिस बाइक चोर के साथियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *