Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

रूद्रपुर। आज प्रातः मोहल्ला आजादनगर ट्रांजिट कैंप में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक पर डंडों व बोतल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से पीलीभीत निवासी साहिल पुत्र अजय कुमार परिवार के साथ मोहल्ला आजादनगर में किरायेदार के रूप में रहता है। बीते होली त्यौहार के दौरान उसका मोहल्ले के ही निवासी कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। साहिल जब पीलीभीत से यहां वापस लौटा तो प्रातः युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों व बोतल से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे साहिल के सिर पर गंभीर चोटें आ गयीं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। शोर की आवाज सुनकर उसके परिजनों सहित अन्य कई लोग भी वहां आ गये। गंभीर रूप से घायल साहिल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *