Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाबालिग को भगाने पर फूटा गुस्सा

रूद्रपुर। दूसरे समुदाय का युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक राजकुमार ठुकराल समेत तमाम लोगों ने कोतवाल का घेराव कर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रीत विहार निवासी एक दूसरे समुदाय का युवक नाबालिग लड़की को बहलाफुसलाकर ले गया और घर में रखे 2लाख रूपए और गहने भी गायब हैं। उन्होंने आशंका जतायी कि उक्त आरोपी युवक नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन करा सकता है। उन्होंने लड़की को बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान विपिन शर्मा, पार्षद सुशील यादव, उमेश कोली, देशराज कोली, हरभजन सिंह, दिनेश सैनी, भूरे कोली, अजय कोली, प्रमोद कुमार, रवि रावत, वरुण मल्होत्र, प्रमोद कुमार, जय सिंह राठौर, विजय कुमार अंकित कुमार, राजेंद्र कुमार, बंटी कोली, प्रेमवती, सुभाष जोशी, मंगल सिंह, शुभम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *