Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षा विभाग की टीम ने कई स्कूलों में मारे छापे

रूद्रपुर। शिक्षा विभाग की टीम ने आज कई स्कूलों में छापे मारे। यहां अनियमितता मिलने पर उन्होंने कार्रवाई किये जाने की बात कही है। खण्ड शिक्षाधिकारी मातादीन गौतम और प्राचार्य आशुतोष पांडे ने ट्रांजिट कैंप स्थित मां सरस्वती विद्या मंदिर, सॉफ्ट टाइटिल एकेडमी और आरएन भंडारी पब्लिक स्कूल में निरीक्षण किया जहां सरस्वती विद्या मंदिर में मान्यता के लिए आवेदन किया गया है। लेकिन अन्य दोनों स्कूलों में मान्यता नहीं मिली थी। वहीं इन स्कूलों में एनसीईआरटी के अलावा महंगी पुस्तकों से भी पढ़ायी करायी जा रही थी जिस पर खण्ड शिक्षाधिकारी श्री गौतम ने कहा कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को प्रेषित की जायेगी ताकि इन स्कूलों पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *