Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मिट्टी के ढेर के नीचे दबकर मजदूर की मौत

रूद्रपुर। खनन कार्य में लगा मजदूर मिट्टी के ढेर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गयी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सैंजनी बहेड़ी बरेली निवासी 27वर्षीय हीरालाल पुत्र नौबत राम अपने पिता व अन्य लोगों के साथ शान्तिपुरी में खनन का कार्य कर रहा था जहां मजदूर खनन में निकली मिट्टी के ढेर लगा रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी का ढेर भरभराकर गिर गया जिसकी चपेट में हीरालाल आ गया जिससे वहां हड़कम्प मच गया। आनन फानन में उसके पिता व अन्य मजदूरों ने उसे मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *