Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भूखण्ड दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

रूद्रपुर। भूखण्ड दिलाने के नाम पर एक महिला से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिवनगर निवासी चंदना विश्वास ने एसएसपी कार्यालय में दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने बराड़नगर फाजलपुर महराज्ञैला निवासी एक व्यक्ति से एक भूखण्ड का सौदा 6.25लाख में किया था और 5.50लाख रूपए बयाने के तौर पर दे दिये थे। तय अवधि में जब उसने शेष रकम अदा की और रजिस्ट्री कराने को कहा तो वह टालने लगा। जब वह उस भूखण्ड पर बुनियाद डालने गयी तो एक व्यक्ति ने उस भूखण्ड पर अपना कब्जा बताया। जब महिला ने भूखण्ड बेचने वाले से जानकारी लेनी चाही तो पता चला कि वह परिवार सहित फरार हो गया है और उसका मोबाइल भी बंद है। महिला ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *