Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रीराम कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

रूद्रपुर। श्री शिव नाटक क्लब इंदिरा कालोनी द्वारा आयोजित श्रीराम कथा से पूर्व आज भारी संख्या में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी जो आदर्श कालोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल रामलीला मैदान इंदिरा कालोनी पहुंची जहां विधिविधान से कलश स्थापित किये गये। इससे पूर्व भारी संख्या में महिलाएं इंदिरा कालोनी स्थित श्री शिव मंदिर में एकत्र हुईं जहां भजन कीर्तन के पश्चात भव्य कलश यात्रा प्रारम्भ की गयी। शिव मंदिर से गाजे बाजे के साथ प्रारम्भ हुई कलश यात्रा मुख्य मार्ग, नीलकंठ महादेव मंदिर व अन्य मार्गों से होकर गुजरते हुए श्री रामलीला मैदान में समाप्त हुई। आयोजकों ने बताया कि आज सायं 4 से 7बजे तक प्रतिदिन आगामी 28अप्रैल तक श्री रामकथा का आयोजन किया जायेगा जिसमें कथाव्यास वृंदावन से पधारे श्रीश्री रविनंदन शास्त्री जी महाराज संगीतमय कथा करेंगे। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से विधायक राजकुमार ठुकराल, किशन सहगल,जगदीश सुखीजा,जॉली कक्कड़ ,राजूभुसरी, चिमन ठुकराल,अवतार सिंह, बबलू, पवन गाबा, हरीश, नरेश घई, शुभम, अशोक, राजू,कमल, शुभम, नवीन,बिट्टू, चेतन,इशिता सुखीजा,किरन सिंह, रेखा, सरोज गोयल, नीलम,सरोज,रूबी, आशा, खुशी, ज्योति, सीमा,अनीता,गीता खुराना,संतोष सडाना, मालती,मंजू,नीतू, किरन, रानी, रोशनी, चंद्रपाल,दीपक बत्रा,सोनिका ,कुसुम बबिता,भावना, विनीता, लक्ष्मी, अंजलि, पुष्पा,वंदना,विद्या पंत आदि श्रद्धालु थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *