Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर। रम्पुरा में युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली तो पता चला कि सड़क पर गिरकर एक अधेड़ की सिर का नस फटने से मौत हो गई है। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रम्पुरा में 25 साल के युवक की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश घर पर है। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो देखा लाश युवक की नही बल्कि 55 साल के छंगा लाल पुत्र डब्बू की थी। इस दौरान मृतक के मौसेरे भाई डाल चंद ने बताया कि छंगा कोली अपने परिवार का अकेला था। उसकी शादी भी नही हुई थी। शुक्रवार रात वह घर के पास सड़क में ऊंची जगह बैठा था। इसी बीच वह नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल ही गया। जिला अस्पताल से उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। जहां सिटी सकैंन में पता चला कि उसके सिर की नस फट गयी है। वह बच नही पाएगा। इस पर वह उसे घर ले आये, देर रात उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *