Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुकान में भड़की आग,लाखों की क्षति

किच्छा। हल्द्वानी रोड़ स्थित एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। जिससे लाखों रूपये का सामान जल कर राख हो गया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। हल्द्वानी रोड़ पर जीतराज कालड़ा की दास क्रॉकरी के नाम से एक दुकान है। दुकान में आज प्रातः शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गयी। आग इतनी भीषण थी कि आग ने पड़ोस की दुकान बग्गा वस्त्रालय को भी अपनी चपेट में ले लिया। आस-पास के लोगो ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर दुकान स्वामी जीतराज कालड़ा मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। जीतराज कालड़ा ने बताया कि आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने टीम के साथ मौके पर जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *