Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर। संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के मुताबिक चक्कीमोड़ दिनेशपुर निवासी 22 वर्षीय संकेत आर्य पुत्र कृष्ण राम आर्य खेती बाड़ी करता था। वह दो भाईयों में छोटा था और शादी शुदाथा। उसका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। गत सायं वह खाना खा कर सो गया। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी। उसके परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *