Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित टैंपो पलटने से महिला यात्री की मौत

काशीपुर। टेंपो पलटने से सुबह उसमें सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम धनोरी लक्ष्मीपुर लक्ष्मी निवासी सुखविंदर कौर 45 वर्ष पत्नी स्वर्गीय शिंगारा सिंह आज सुबह अपने पोते अंशुप्रीत तथा दंशप्रीत को साथ लेकर बड़ी बेटी के घर सितारगंज जाने के लिए टैपू संख्या यूके 18 टीए 0347 पर सवार होकर काशीपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर रोड पर स्टेडियम के समीप तेज रफ्तार टेंपो का शाकर अचानक टूटने के कारण टेंपो असंतुलित होकर पलट गया और उसमें सवार सुखविन्द कौर के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय दोनों बच्चों समेत टेंपो में कुल 4 लोग सवार थे जो बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंपो चालक को हिरासत में लेकर टेंपो को कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *