Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शार्ट सर्किट से बल्ली फंटी दुकान में भड़की आग

रूद्रपुर। मध्यरात्रि ट्रांजिट कैंप क्षेत्रांतर्गत गोल मढ़ैया में फंटी बल्ली की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग से हजारों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप निवासी राजकुमार पुत्र राधेश्याम की गोल मढ़ैया में ओम फंटी बल्ली स्टोर नाम से प्रतिष्ठान है। बताया जाता है कि मध्यरात्रि शार्ट सर्किट से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर प्रतिष्ठान स्वामी राजकुमार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। इसी दौरान घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी भी आ पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी देर तक चले प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राजकुमार का कहना है कि अग्निकांड की इस घटना में करीब 50हजार रूपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *