Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अटरिया मेले आयी मासूम परिजनों से बिछडी

रूद्रपुर। परिवार के साथ आज प्रातः अटरिया मेले में मां अटरिया मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए आयी मासूम बालिका परिजनों से बिछड़ गयी। जानकारी मिलने पर मेले में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल लापता बालिका की खोजबीन की और उसे खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया। बालिका को सीने से लगाते ही मां के आंसु छलक पड़े। अटरिया मेले में तैनात सिडकुल चैकी की महिला पुलिसकर्मी इंदु जलाल ने बताया कि ट्रांजिट कैंप राजा कालोनी निवासी रामपाल की पत्नी स्वाति अपनी तीन वर्षीय पुत्री लक्ष्मी व अन्य लोगों के साथ आज प्रातः अटरिया मंदिर में माथा टेककर मां का आशीर्वाद लेने आयी थी। जब वह मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात मेले में घूमने गयी तो वहां पुत्री लक्ष्मी उससे बिछड़ गयी। काफी खोजबीन के बाद भी जब लक्ष्मी का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी जानकारी तत्काल मेले में लगाये गये पुलिस कैम्प को दी। जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों ने मेला परिसर में लापता बालिका की खोजबीन शुरू कर दी और कुछ ही देर में लक्ष्मी को सकुशल बरामद कर उसकी मां स्वाति के सुपुर्द किया गया। लक्ष्मी को गोद में लेते ही मां के आंसू छलक गये। इस दौरान एसआई सोनिका जोशी, कां. इंदु जलाल, ?हेमा भंडारी व मनोज जोशी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *