Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत

काशीपुर। आज प्रातः सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक स्टेशनरी का कारोबारी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अशोक भल्ला 35 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश भल्ला की कटोरा ताल क्षेत्र में अशोक स्टेशनरी का कारोबार करता है। आज सुबह वह स्कूटी पर सवार होकर कुंडा चैराहे की ओर गया था। इसी दौरान कुंडा व भरतपुर के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस को मृतक की स्कूटी बरामद हुई है। मृतक के दो पुत्रियां हैं। घटना से परिजनों में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *