Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिलेंडर फटने से आधा दर्जन दुकानें स्वाह

दिनेशपुर। गैस सिलेंडर फटने से आधा दर्जन दुकानों में आग लग गयी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पातीं तब तक दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में लाखों रूपए का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार समीपवर्ती कालीनगर में मीट बाजार है। जहां आज दोपहर एक मीट की दुकान में रखा गैस सिलेंडर अचानक लीक हो गया। जब तक उस पर काबू पाया जाता तब तक अचानक गैस सिलेंडर फट गया और तेज धमाके से उस दुकान में आग लग गयी जिससे वहां हड़कम्प मच गया। जब तक उस दुकान में लगी आग पर काबू पाया जाता तब तक आग तेजी से फैल गयी और देखते ही देखते मीट की तीन अन्य दुकानें और दो राशन की दुकानों में भी आग फैल गयी। सूचना मिलनेपर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं औश्र आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी 6 दुकानें जलकर राख हो गयीं। सभी दुकानें कच्ची थीं। इस अग्निकांड में सभी दुकानों का लगभग डेढ़ से दो लाख तक का नुकसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *