Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राहगीरों को तिलक लगाकर किया हिंदू नव वर्ष का स्वागत

रूद्रपुर। संस्कार भारती नगर इकाई ने अग्रसेन चैक पर ढोल नगाड़ों के बीच लोगों को तिलक लगाकर हिन्दू नववर्ष संवत 2076 का स्वागत किया। दस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर भाग रही है। उन्होने कहा कि अंग्रेजी नव वर्ष मनाने के लिए लोग उत्ताह दिखाते हैं लेकिन हिंदू नव वर्ष के प्रति उदासीनता दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें युवा पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़कर देश के सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर करना होगा। तभी हम अपनी संस्कृति को बचा पायेंगे। इस दौरान विधायक ठुकराल सहित सभी लोगों ने लोगों को हिंदू नव वर्ष की बधाई दी और सभी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। सुषमा अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, रामानंद शर्मा, कैलाश अग्रवाल, राजकुमार बिंदल, विमल मेहरा, युवराज रघुवंशी, संजय ठुकराल, नरेंद्र बंसल, राजेश ग्रोवर,बंटी कोली, अशोक मित्तल, सुधीर गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *