Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर से लाखों की नकदी व जेवरात उड़ाये

लालपुर। गृहस्वामी के परिजनों सहित बाहर होने के चलते चोरों ने एक घर में ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात उड़ा लिये। हालांकि गृहस्वामी अभी घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद वस्तुस्थिति का पूर्ण रूप से आंकलन किया जायेगा। जानकारी के अनुसार मूलरूप से हिसार हरियाणा निवासी सुरेश शर्मा पिछले 8 वर्षों से यहां सिडकुल में ट्रांसपोर्ट का काम कर रहा है और केवीपुरम 2 में उसका घर है। कुछ दिन पूर्व वह अपने परिजनों के साथ हिसार हरियाणा अपने पैतृक गांव गया हुआ था। आज प्रातः उसके पड़ोसियों ने देखा कि घर के मुख्य द्वार के ताले टूटे हैं। जब वह घर के भीतर गये तो पाया कि कमरे का सारा सामान अस्तव्यस्त है और अलमारियों के भी ताले टूटे हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब उन्होंने फज्ञेन के जरिये सुरेश से सम्पर्क साधा तो पता चला कि सुरेश ने अलमारी में 4.5लाख रूपए और लगभग 12तोला सोना रखा था जो गायब था। इसके अलावा इनवर्टर, बैटरा और एलईडी भी गायब थी। फिलहाल पुसिल मामले की जांच कर रही है और सीसी टीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिये हैं। सुरेश के आने के बाद ही पता चलेगा कि घर से क्या क्या सामान चोरी गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *