Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर में किसान की हत्या से सनसनी

रूद्रपुर। आज प्रातः किसान की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। हत्यारों ने किसान के हाथ पांव बांधकर उसका शव कट्टे में बंद कर फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर तमाम थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम भी वहां पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गंगापुर निवासी 35वर्षीय राणा प्रताप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह किसान था। गतरात्रि वह अपनी स्कूटी संख्या यूके-06यू/ 9394 से घर से निकले थे और यह बताया था कि वह अपने दोस्त के घर खाना खाने जा रहे हैं लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटे। उनके परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। आज प्रातः फुलसुंगी स्थित श्मशान घाट के पास नदी किनारे राणा प्रताप सिंह का शव वहां पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मृतक के हाथ पांव बांधकर उन्हें कट्टे में डाला था और उनके शरीर पर चोटों के निशान थे। समीप ही गड्ढे में उनकी स्कूटी गिरी पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पंतनगर, रूद्रपुर, ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस सहित पांच प्रशिक्षु सीओ, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंची औश्र मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं किच्छा विधायक राजेेश शुक्ला और अभाविप नेता अनुज पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पत्नी और 10वर्षीय पुत्र राजवीर है और उनका एक भाई लालकुआं में जीआरपीएफ में तैनात है। राणा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *