Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

करंट लगने से मजदूर गंभीर

रुद्रपुर। आज प्रातः पंतनगर क्षेत्र में खेत में कार्य करने के दौरान झुलती तार को ठीक करते समय मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार पंतनगर क्षेत्र में आज प्रातः मजदूर राकेश पुत्र भोला जोददार खेत में काम कर रहा था। जब उसने खेत में नीचे झूल रही विद्युत तार को ऊपर करने का प्रयास किया तो वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास कार्य कर रहे मजदूर वहां आ पहुंचे और उन्होंने राकेश को उपचार के लिए तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। राकेश के हाथ पर अनेक जगह जख्मों के निशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *