Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हर बूथ पर जीत से पीएम फिर बनेंगे मोदीःऋतु खंडूड़ी

रूद्रपुर। भाजपा महिला मोर्चा की हर पदाधिकारी व सदस्या यदि अपने क्षेत्र के हर बूथ पर भाजपा के पक्ष में मतदान कराकर जीत करे तो निश्चित रूप से देश का अगला प्रधानमंत्री एक बार पुनः नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। यह बात यमकेश्वर विधायक एवं उत्तराखंड महिला मोर्चा संयोजक ऋतु खंडूरी ने यहां भाजपा कार्यालय में जनपद स्तर की महिला पदाधिकारियों व कार्यकत्रियों को चुनाव से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज हर कार्यकत्री को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा और घर के कामकाज के साथ ही पार्टी को भी समय देना होगा। अपने सम्बोधन में नैनीताल उधमसिंहनगर संसदीय सीट के प्रत्याशी अजय भट्ट की सुपुत्री सुनीति भट्ट ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का गुणगान कर रहा है। सम्पूर्ण विश्व में देश का गौरव पिछले पांच साल में बढ़ा। इतना ही नहीं जनजन के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी लागू की गयीं। अपने सम्बोधन में कुमायूं प्रभारी हेमा जोशी व प्रदेश महामंत्री दीपाली कन्याल ने कहा कि सभी कार्यकत्रियां एकजुट होकर चुनाव प ्रचार में जुट जायें और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों और पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचायें साथ ही अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। प्रदेश उपाध्यक्षा राजकुमारी गिरी सहित शशि शुक्ला, मधु राय ने कहा कि यह वक्त देश को सही दिशा देने वाला है। इसलिए ऐसी कोई भी गलती न हो जिससे आम जनता को परेशानियां हों। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनजन तक पहुंचकर उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम के प्रति सचेत करें और उन्हें बतायें कि यदि कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया तो देश विकास की दौड़ में काफी पिछड़ जायेगा और जनता को समस्याओं से जूझना पड़ेगा। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी। इस दौरान आफाशा ठाकुर, प्रतिभा तिवारी, महेंद्री शर्मा, सावित्री, गीता भारद्वाज, अनीत बरेठा, तानिया भटनागर, रीति नागर, नेहा पांडे, ममता राठौर, मंजू यादव, किरन राठौर, जोगेश सैनी, ललिता पाठक, शैली फुटेला, रजनी रावत, ममता शर्मा, दीक्षा, निशा चैहान, ठाकुर रामा देवी, रजनी कोली, शम्मी गुप्ता, अनीता शर्मा, कल्पना बोरा, अंजू भुड्डी, शशि शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *