Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवसाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान

किच्छा। अवसाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक लड़की के जन्म होने से अवसाद में चला गया था। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के जिला पन्ना व हाल गोकुल नगर निवासी स्नेह मिश्रा पुत्र रामवली मिश्रा रूद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में सुरक्षागार्ड की नौकरी करता था। उसका विवाह किच्छा शुगर फैक्ट्री स्थित एक परिवार में हुआ था। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी ने एक लड़की को जन्म दिया था जिसके बाद वह अवसाद में चला गया। उसकी बेटी समय से पूर्व पैदा हुई थी और उसका भी उपचार चल रहा था जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। आज प्रातः तीसरी मिल केपास पापुलर के जंगल में वह फांसी पर लटका पाया गया जिसकी जानकारी चैकीदार ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके मोबाइल से परिजनों को फोन किया और उनके पहुंचने पर उनकी शिनाख्त हो पायी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने अपने पायजामे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *