Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महाविद्यालय के छात्रों ने सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन

रुद्रपुर। पुस्तकालय से पुस्तक वितरण कराने की मांग को लेकर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि गत सेमेस्टर की परीक्षा आगामी माह में प्रस्तावित है। अन्तिम चरण में भी पुस्तकालय से पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया जिससे पढ़ाई में समस्रूाएं आ रही हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि यदि 30मार्च तक पुस्तकालय से पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया तो 1अप्रैल को विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगा। इस दौरान जिला संयोजक रचित सिंह, नगर मंत्री सौरभ राठौर, दीपक भट्टð, विपिन पांडे, आकाश जग्गा,ज्योति गंगवार, उमा, संजीव कुमार, राहुल गुप्ता, नीलम प्रजापति, श्वेता गुप्ता, प्राची गुप्ता, राजेंद्र मेहरा, आयुष, जितेंद्र संधू आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *