Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार सुरक्षाकर्मी की मौत

हल्द्वानी।आज प्रातः रामपुर मार्ग पर पंचायत घर तिराहा पर ड्यूटी समाप्त कर साइकिल पर सवार होकर आ रहे सुरक्षाकर्मी को ट्रक चालक ने रौंद दिया जिससे सुरक्षाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्टनगर चैकी प्रभारी सुशील कुमार साथी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां खड़े लोगों से घटना की जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम बमेठा बंगर हल्दूचैड़ निवासी 55वर्षीय कुंदन सिंह पुत्र किशन सिंह आज प्रातः गार्ड की ड्यूटी समाप्त कर साइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। जब वह पंचायतघर तिराहे पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक संख्या यूके-04सीएध्1724 के चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी जिससे कुंदन ट्रक के टायरों के नीचे आकर कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गयी थी। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *