Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क दुर्घटना में ममेरे फफूेरे भाइयों की मौत

काशीपुर। सड़क हादसे में ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों काशीपुर स्थित गलबलिया कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम बिजारखाता, मसवासी रामपुर उप्र निवासी राजू (19) पुत्र नरेश व मानपुर, स्वार रामपुर उप्र निवासी राजेश (28) पुत्र महावीर थाना आइटीआइ क्षेत्र के आलू फार्म स्थित गलबलिया कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर थे। दोनों की सुबह साढ़े सात बजे से डड्ढूटी थी। डड्ढूटी के लिए वे यूपी से ही अप डाउन करते थे। गुरुवार सुबह छह बजे दोनों घर से डड्ढूटी के लिए निकले। रास्ते में बाइक सवार से उन्होंने लिफ्ट ली। मुकुंदपुर पुल पर पहुंचते ही बाइक खराब हो गई। इसके बाद दोनों भाई सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। काशीपुर की तरफ से जा रही महिंद्रा टीयूवी 300 संख्या यूके 06एजे 4643 के चालक ने अनियंत्रित वाहन से दोनों को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आइटीआइ थाने में खड़ा कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। राजू सात बहनों का इकलौता भाई था। बहनों की धूमधाम से शादी हो सके। इसलिए छोटी उम्र में ही उसने अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठा ली। उसे इस बात का कतई आभास नहीं था कि टीयूवी वाहन उसका काल बनकर सपनों पर पानी फेर देगा। पिता मजदूरी करते हैं। दोनों ने मेहनत मजदूरी कर एक बेटी की शादी भी कर दी है। अब परिवार बेसहारा हो चुका है। राजेश के एक भाई और तीन बहनें हैं। उसकी तीन बेटियां हैं। एक बेटी अभी एक माह की हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों की मानें तो राजेश शाम को डड्ढूटी से घर पहुंचने के बाद दुधमुंही बच्ची को बहुत दुलार करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *