February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अब ट्रांसपोर्ट कार्यालय के टूटे ताले

रुद्रपुर। जिस तरह से रूद्रपुर शहर में आयेदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं उससे प्रतीत हो रहा है कि मानों यह शहर अब बदमाशों के हवाले हो गया है। गतरात्रि फिर बदमाशों ने गल्ला मंडी में एक प्रतिष्ठान के ताले तोड़ दिये। हालांकि इस प्रतिष्ठान में नकदी आदि बदमाशों को नहीं मिली लेकिन वे अन्य सामान चोरी करके ले गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसी टीवी कैमरे खंगाले तो उसमें से बदमाशों की फुटेज पुलिस को मिल गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार महेद्र भाटिया की गल्ला मंडी में भाटिया ट्रांसपोर्ट नाम से दुकान है। आज प्रातः जब उनका नौकर राकेश दुकान खोलने आया तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उसने तत्काल इसकी सूचना महेंद्र को दी। जब दुकान स्वामी वहां पहुंचे और अंदर तलाशी ली तो पता चला कि दुकान के अंदर रखी अलमारी के भी ताले टूटे हुए हैं। दुकान में रखा इंनवर्टर, बैटरा और पंखा गायब था। दुकान में चारों तरफ सीसी टीवी कैमरे लगे हुए हैं। जब उसकी  फुटेज खंगाली गयी तो देखा कि 7-8 बदमाश हाथ में रॉड लेकर वहां पहुंचे और तत्काल रॉड दुकान के तालों में फंसाकर ताले तोड़ दिये और दुकान में प्रवेश कर गये। बताया जाता है कि गत दिवस दुकान में लाखों की नकदी आयी थी। संभवतः जिसकी भनक बदमाशों को लग गयी थी लेकिन दुकान स्वामी रात्रि नकदी अपने साथ ले गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *