February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डीएम आफिस में आग से फर्नीचर और कंप्यूटर जले

चंपावत। जिलाधिकारी कार्यालय में आग लगने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आग से कंप्यूटर व फर्नीचर जलकर राऽ हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। सुबह करीब आठ बजे चौकीदार ने डीएम कार्यालय से धुआं उठते देऽा। उसकी सूचना के बाद कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।  बताया जा रहा है कि आग कार्यालय के अंदर विश्राम गृह में शार्ट सर्किट से लगी। आग से कार्यालय का फर्नीचर, दो कंप्यूटर, मेट, पर्दे और कुछ प्रपत्र आदि जलकर राऽ हो गए। सूचना के बाद मौके पर जिलाधिकारी डॉ- अहमद इकबाल, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित शाह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *