February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता में गुरूद्वारा कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

रूद्रपुर/नानकमत्ता (उद संवाददाता)। डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले बाइक सवार हमलावरों की फुटेज सामने आयी है। हत्यारे बाइक में सवार होकर आये थे और आसानी से फरार हो गये। उनकी तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। बता दें गुरूवार प्रातः डेरा कार सेवा प्रमुख 60 वर्षीय बाबा तरसेम सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज सामने आयी है। फुटेज में घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश बाइक पर नजर आ रहे हैं। दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। एसएसपी मंजूनाथ टिसी खुद नानकमत्ता पहुंचकर मामले पर नजर बनाए हुए हैं। घटना के बाद तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस की कई टीमें बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *