Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ग्राम बागवाला में ठुकराल ने किया डेढ़ किमी सड़क का शिलान्यास

रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने राज्य योजना से स्वीकृत 74 खटीमा-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम बागवाला के अंतिम छोर तक डेढ़ किमी डामर पीसी सड़क का विधित शिलान्यास कियया और नारियल फोड़कर मार्ग का निर्माण शुरू करवाया। बता दें इस सड़क के निर्माण के लिए विधायक ठुकराल लम्बे समय से प्रयासरत थे। उनके प्रस्ताव पर जिला योजना अंतर्गत इस मार्ग का निर्माण 50 लाख की लागत से किया जा रहा है। शिलान्यास के अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सड़कों को दुरूस्त करने के लिए वह प्रयासरत है। कई सड़कों का निर्माण हो चुका है। कुछ और सड़कों का निर्माण भी जल्द कराया जायेगा। विधायक ठुकराल ने कहा कि जनता से जो वायदे उन्होंने किये थे उन्हें पूरा कराने के लिए वह प्रतिब( हैं। भाजपा सरकार में विकास कार्यों की गति थमने नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौर में भी भाजपा सरकार विकास कार्य प्राथमिकता से करा रही है। सबका साथ सबका विकास को ध्येय मानते हुए हर क्षेत्र में विकास कार्य कराये जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी। भाजपा सरकार जीरो टाॅलरेंस की नीति पर काम करते हुए प्रदेश को चहुमुखी विकास की ओर आगे ले जा रही है। इससे पूर्व वहां पहुंचने विधायक ठुकराल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजेन्द्र चैधरी, सरत मिश्रा, अजीत सिंह सोलंकी, योगेश तिवारी, विवनीत सिंह, राजू सिंह, विजय गुप्ता, राजेश तिवारी, प्रशांत चैधरी, सुधीर चैधरी, पुनीत तिवारी, सुरेश पाल चैधरी, सुरेन्द्र चैधरी, अशोक गुप्ता, श्रवण कुमार, सुकुरता गुप्ता, पीयूष ओझा, शुभम यादव, गौरव सिंह, विनीत यादव, विशाल मेहरा आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *