February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के मोबाइल सहित एक गिरफ्तार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। सरताज आलम पुत्र असरफ हुसैन निवासी लाइन नम्बर-15 थाना बनभूलपुरा ने पुलिस को तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से मोबाइल चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। चोरियों की घटना का अनावरण करते हुए एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ शान्तनु पाराशर के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा चोरगलिया रोड़ रेलवे क्रासिंग पर अभियुक्त सिकन्दर पुत्र मौ अरसद निवासी बागजाला गोलापार थाना काठगोदाम को चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त आटो चालक हैं। उसके कब्जे से मोबाइल ओपो कम्पनी का बरामद किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश पंत, सादिक, परवेज रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *