February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। अंबेडकर पार्क के निकट आज पार्षदों ने भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने निजी स्कूलों में फीस माफ करने की मांग की साथ ही कुंभकर्ण की तरह सोई हुई सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। पार्षदों ने कहा कि उन्हें जांच नहीं बल्कि इंसाफ चाहिए। इस अवसर पर पार्षद अब्बू तसलीम, रईस अहमद गुड्डू, तौफीक अहमद, नरेंद्र सिंह रोडू, महेश चंद्र, राजेंद्र सिंह जीना, इकराम मिकरानी, धर्मवीर सिंह डेविड, शकील अंसारी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *