February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालतों में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

लालपुर (दर्पण संवाददाता)। संदिग्ध हालातों में दसवीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक महाराजपुर निवासी प्रेम दास सैनी की 16 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी कनकपुर स्थित स्कूल में दसवीं की छात्रा थी। बीती शाम परिजन काम से बाहर गये हुए थे। इसी बीच घर में अकेली मीनाक्षी ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजन देर शाम घर लौटे मीनाक्षी का शव पंखे स लटका देखकर उनके होश उड़ गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की छानबीन कर रही है। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। पिछले वर्ष ही मृतका के एक भाई की करेंट से मौत हो गयी थी। एक साल के भीतर दूसरी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *